फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Curse of the country to export meat

देश से मांस निर्यात करना अभिशाप

Mon, 12 Oct 2015 12:33 AM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Mon, 12 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में गाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश से मांस निर्यात करना अभिशाप से कम नहीं है। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव के एन गोविंदाचार्य ने व्यक्त किए।

विज्ञापन


श्री क्षेत्रपाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत में गौवंश की रक्षा करके कृषि व भारत को समृद्ध बनाया जा सकता है। देश से मांस निर्यात करना अभिशाप से कम नहीं है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर गौशालाएं एवं खंड स्तर पर पशु विज्ञान केंद्र को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि गाय को भगवान राम और श्री कृष्ण आराध्य के रूप में देखते आए हैं। आज उसी देश में गौवंश असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि 250 साल से देश गलत नीतियों के कारण पंगु हो रहा है, जिसको बदलने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि मानव भौतिकता की चकाचौंध में अंधा हो गया है। उन्होंने आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी से आशीर्वाद लिया और आचार्यश्री के चित्र का अनावरण किया। 

आयोजन के दौरान सुरेंद्र सिंह विष्ट मुंबई, विकास, उमाशंकर तिवारी, स्वप्नेश चौहान, आर्य समाज के आचार्य रवींद्र कुमार, सत्यप्रकाश, भारत, मृगेंद्र कुमार दिल्ली, सुरेंद्र झा, सर्वोदय, जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, डा. अक्षय टडैया, मुकेश सर्राफ, मनोज जैन बबीना, राजेंद्र जैन थनवारा, पार्षद पंकज जैन, अक्षय अलया, संजीव जैन और विनय भैया आदि मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed