फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crops submerged in the fields due to bursting of entire Virdha main canal

पूरा विरधा मुख्य नहर फटने से खेतों में फसलें डूबीं

Tue, 08 Feb 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged in the fields due to bursting of entire Virdha main canal
तालबेहट। किसानों की सुविधा के लिए बनी नहरें इस बार पूरा विरधा क्षेत्र के किसानों के लिए मुसीबत बन गईं हैं। रविवार की रात में उगरपुर के समीप नहर फटने से आसपास के दो दर्जन किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे पचास बीघा खेती को नुकसान हुआ है। इसके अलावा सड़क पर भी तीन फुट पानी भरने से लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। बाद में आसपास के किसानों ने जब सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी तब दोपहर में नहर का पानी बंद किया गया।
विज्ञापन

राजघाट एवं शहजाद बांध से नहरें निकली हैं। पूराकलां और पूरा विरधा क्षेत्र में शहजाद बांध से जबकि तालबेहट, बिजरौठा और कड़ेसराकलां में राजघाट बांध से निकली नहरों से पानी मिलता है। पूरा विरधा क्षेत्र के किसानों को इस बार नहर फटने से काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इस क्षेत्र में नहर कई बार फटने से किसानों की फसलों को काफी नुुकसान हुआ। दो दिन पूर्व शहजाद बांध प्रखंड द्वारा नहरें खोली गई थी। रविवार की रात में नहर का पानी जब तक उगरपुर गांव पहुंचा तो पुलिया के समीप नहर का काफी हिस्सा नहर के पानी के बहाव को न झेल सका और पूरी नहर फट गई जिससे आसपास के दो दर्ज न किसानों के खेतों में तथा सड़क पर तीन तीन फुट पानी भर गया । सुबह जब लोग सड़क से गुजरे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। तत्काल विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। तब दोपहर बाद नहर को बंद किया गया। नहर के फटने से आसपास के किसानों के खेतों में खड़ी फसलों में पानी एवं काफी मिट्टी भरने से फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

नहर के किनारे डेढ़ एकड़ की मेरी और इतनी ही मेरे भाई जहान सिंह की खेती है। नहर के फटने से काफी फसल बर्बाद हो गई। खेत में मिट्टी भर जाने से काफी नुकसान हुआ है। पूरन राजपूत
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष पहले नहर फटी थी। तब मरम्मत के समय लोगों ने इसकी गुणवत्ता का मामला उठाया था लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया था। इसका खामियाजा किसानों को झेलना पड़ रहा है। भूपेंद्र यादव

नहर का टेल पर बार-बार फटना क्षेत्र के किसानों के लिए मुसीबत बना है। इसके अलावा नहर की साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने वालों की हकीकत सामने आ रही है। -- साहिब सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed