फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crop damaged over rain

बारिश से सड़ने लगी खरीफ की फसल, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

Sat, 18 Sep 2021 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
crop damaged over rain
ललितपुर। लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान हैं। खेतों में अंकुरित फसल बारिश से नष्ट हो गई है। पहले बारिश न होने से खरीफ की फसलों की बुवाई लेट हो गईं थी, लेकिन जब खेत में फसल तैयार होना शुरू हुई, तो लगातार बारिश होने से फसल प्रभावित हो गई, जिससे शेष बची फसल को इल्ली और अब तीन दिन से हो रही बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि प्रशासन को फसल का सर्वे करवाकर मुआवजा और फसल बीमा की धनराशि दी जाए। किसानों ने बताया कि इस बार तीन लाख नौ हजार हेक्टेयर के सापेक्ष दो लाख 31 हजार 750 हेक्टेयर में खरीफ की बुवाई की गई थी। इनमें सबसे अधिक क्षेत्र में दलहनी फसलें, इसके बाद खाद्यान्न और सबसे कम तिलहन फसलों की बुवाई की गई।
विज्ञापन

फसलों के अंकुरित होने के कुछ ही दिनों बाद अगस्त माह में एक सप्ताह तक हुई लगातार बारिश से अधिकांश क्षेत्रों में फसलें पूरी तरह से प्रभावित हो गई थीं। इनमें तालाब, पोखर और गहराई या भराव क्षेत्र में जलभराव से बोई गई फसलों को अधिक नुकसान हुआ। इसकी जांच जिला प्रशासन द्वारा कराई गई है। बारिश से सोयाबीन, उड़द और मूंग की फसलें पीली पड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीफ फसल अच्छी होने की उम्मीद लगाकर बुवाई की थी, लेकिन अब कटाई से पहले बारिश हो जाने से फसल सड़ने लगी हैं। - मथुरा प्रसाद
कर्ज लेकर फसल की बुवाई की थी, फसल अच्छी थी, लेकिन अब लगातार हो रही बारिश से पूरी तरह से नष्ट हो गई है। - ज्ञानसिंह
फसलों के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद सीमित किसानों को बीमा क्लेम और अन्य किसानों को राहत राशि दिलाई जाएगी। - राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी
बारिश से खरीफ फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। दलहन फसलें पीली पड़ जाएंगी। खेतों में पानी रुकने से फसलों के सड़ने का खतरा है। दलहन की फसलों को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। - डॉ. नितिन कुमार, कृषि वैज्ञानिक

लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान
तालबेहट (कड़ेसराकलां)। क्षेत्र के कई गांवों में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान हैं। उनके अनुसार मौसम का यही हाल रहा तो उन्हें फसल की लागत निकालना मुश्किल हो जाएगा। अब मौसम दिन प्रतिदिन अपना रूप बदल कर किसानों को परेशान कर रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश से फसलों कोअनुकूल वातावरण नहीं मिल पा रहा है। ऐसी हालत में क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को चिंता सता रही है। संवाद
लगातार हो रही बारिश से इस बार भी फसल की लागत निकालना मुसीबत भरा हो रहा है। - जशरथ कुशवाहा
लगातार बारिश से मूंग की फसल की फलियों में पीलापन आने लगा है और इल्ली भी लगने लगी है। - दयाराम प्रजापति
इस बार भी मानसून की प्रतिकूलता किसानों को बर्बाद करने का काम कर रही है। - इंद्रपाल सिंह राजपूत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed