फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crop damaged by rain

खेतों में जलभराव से किसानों की फसलें डूबीं

Thu, 12 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
crop damaged by rain
कैप्सन - पानी में जलमग्न फसलें - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से खेतों में जलभराव हो गया। जिससे किसानों की फसलें डूब जाने से उनके अच्छी फसल पैदा होने के अरमान भी दफन हो गए। जलभराव से उनकी खरीफ की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के पथरीले क्षेत्र का किसान काफी मेहनत से फसलें पैदा करता है। इस बार मानसून विलंब से आने के कारण अधिकांश किसान समय से अपने खेतों में फसलों की वुबाई नहीं कर सके। बाद में जब मानसून सक्रिय हुआ तो उन्होंने फसल बोने की तैयारी की, लेकिन अति बारिश होने से मुसीबतों की झड़ी लगा दी। इसमें सबसे अधिक परेशानी नदी, नालों के किनारे एवं तालाबों, बांधों के भराव में खेती करने वालों को झेलनी पड़ी। जलभराव होने के कारण उनकी फसलें पानी में डूब जाने से बेकार हो गईं। वहीं, काफी फसलें पानी के तेज बहाव में खेतों की उपजाऊ मिट्टी तक को बहा ले गईं। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

इन गांवों के किसान आए चपेट में
बारिश में कोटरा, गूगर, भरतपुरा, रजावन, थाना, वर्मा बिहार, कडेसराकलां, गेवरा गुंदेरा, उगरपुर, भैंसनवारा कलां, भैसनवारा खुर्द आदि गांवों के सैकड़ों किसानों के खेतों में जलभराव होने से उनकी फसलें बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बारिश न होने से और बाद में मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में जलभराव होने से पूरी फसल बर्बाद हो गई। - रतिराम
इस बार भी बारिश के कारण खेतों में जलभराव होने से ऊर्द, मूंगफली के साथ साथ कई किसानों की अदरक की फसलें बर्बाद हो गई हैं। - सेनपाल
बांधों से अचानक पानी छोड़े जाने से खेतों में जलस्तर बढ़ गया। जिससे वहां रखा जानवरों का चारा तक बह गया। - बैजनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed