फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crop cutting

अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में की गई क्रॉप कटिंग

Mon, 07 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crop cutting
क्राप कटिंग कराते अपर जिलाधिकारी - फोटो : LALITPUR
पाली (ललितपुर)। तहसील पाली अंतर्गत ग्राम बंगरिया में पूर्व से नियत कार्यक्रम के अनुसार आज अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र के नेतृत्व और उप जिला अधिकारी तहसीलदार की मौजूदगी में जनपद की खरीफ की फसल का औसत उत्पादन निकालने के लिए क्रॉप कटिंग का कार्य कराया गया। जनपद की औसत उत्पादन को निकालने के लिए ब्लाकवार क्राप कटिंग का कार्य कराया जा रहा है। उत्पादन स्तर को जानने के लिए रविवार को अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने तहसील पाली के ग्राम बगरिया के किसानों के खेत से क्रॉप कटिंग कराई गई। इसके बाद इसका नापतौल कर औसत निकाला गया। इसमें लगभग 3 किलो 200 ग्राम का औसत निकाला गया। एडीएम ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में लगातार क्राप कटिंग कराई जा रही है एवं क्राप कटिंग कराकर माप तौल करके फसल की उपज एवं क्षति का का औसत निकाला जाएगा। इसके माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर उपज का अनुमान प्रति हेक्टेयर ज्ञात किया जाता है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी पाली अविनाश त्रिपाठी, तहसीलदार पाली अभिषेक कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक कलीम हुसैन क्षेत्रीय लेखपाल राजेंद्र पांडे बीमा कंपनी के कर्मचारी पवन कुमार एवं ग्राम प्रधान पुनू व कृषक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed