फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wife murdered for dowry

पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, शव जलाया

Mon, 02 Oct 2017 12:56 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 02 Oct 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
wife murdered for dowry
अपराध्‍ा - फोटो : demo pic
मड़ावरा (ललितपुर)।
विज्ञापन

मड़ावरा थानांतर्गत ग्राम गिदवाहा में एक विवाहिता को पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को जलाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार शाम जब पूरा गांव दशहरा और देवी विसर्जन का उत्सव मना रहा था। तभी गांव की हरिजन बस्ती में शिवचरन उर्फ पप्पू अहिरवार के घर से उसकी पत्नी सीता की चीखपुकार की आवाजें आ रही थी। मोहल्ले वालों ने पति-पत्नी के बीच रोज-रोज होने वाला झगड़ा समझकर कोई ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद पप्पू के घर से आग की लपटों के साथ धुआं उठता देख कर ग्रामीणों ने पप्पू के पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घटना की सूचना डायल 100 और इलाकाई पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर अंदर कमरे का वीभत्स दृश्य देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। कमरे के अंदर पिछले दरवाजे के पास विवाहिता महिला का बुरी तरह झुलसा हुआ शव पड़ा था, किनारे कोने में पड़ी चारपाई की निवार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में धुत्त मृतका के पति शिवचरन पुत्र गोविंदास को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद घटना के 22 घंटे बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा मृतका के पिता धनीराम की तहरीर पर आरोपी शिवचरन के खिलाफ आईपीसी की दफा 498ए, 304बी, 3/4 दहेज प्रतिषेध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


हत्या से पूर्व निर्ममतापूर्वक की गई मारपीट
गिदवाहा में विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी द्वारा बड़ी जघन्यता से घटना की गई। आरोप है कि मृतका के पति ने उसे रस्सियों से बाँध कर पहले उसकी बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे सीता की मृत्यु हो गई। बाद में अपना अपराध छिपाने के लिए उसके पति द्वारा शव पर तेल डालकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया। प्रथम दृष्टया और घटनास्थल की स्थिति से यही जाहिर होता है कि महिला के साथ मरने आए पहले बुरी तरह मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 घंटे बाद हो सका पंचनामा  
 ग्राम गिदवाहा में विवाहिता की हत्या के बाद शव को जलाने के मामले में स्थानीय पुलिस की संवेदनहीनता नजर आई। घटना के 22 घंटे बीतने के बाद शव का पंचनामा किया जा सका, जब तक महिला का शव उसी कमरे में पड़ा रहा। इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके वाले सूचना दिए जाने के बाद भी काफी देर से पहुंचे जिससे पंचनामे में समय लग गया।


5 वर्ष पहले हुआ था विवाह
मृतका सीता पुत्री धनीराम निवासी पडरिया (रहली) मप्र का विवाह पांच वर्ष पूर्व गिदवाहा निवासी शिवचरन उर्फ पप्पू पुत्र गोविंदास अहिरवार के साथ हुआ था। दोनों का एक चार वर्षीय पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed