फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wife killing lalitpur

दहेज न मिलने पर जलाकर मार डाला

Sun, 26 Mar 2017 12:41 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 26 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
wife killing lalitpur
अपराध्‍ा - फोटो : demo pic
ग्राम दैलवारा में शुक्रवार रात दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। पिता की शिकायत पर बानपुर पुलिस ने ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



थाना बार के ग्राम मिर्चवारा निवासी रामरक्षपाल सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री रिंकी राजा की शादी वर्ष 2014 में थाना बानपुर के ग्राम दैलवारा निवासी बृषपाल सिंह के पुत्र राहुल सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रिंकी को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया था। प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर रिंकी अपने मायके आकर रहने लगी थी।  उसने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया था। पांच फरवरी को ससुराल पक्ष के लोगों ने ग्राम मिर्चवारा आकर राजीनामा किया और कोर्ट में लिखा-पढ़ी कर दोबारा परेशान न करने की बात कही। हालांकि कुछ दिन बाद ही रिंकी को एक लाख रुपये के लिए दोबारा परेशान किया जाने लगा।
विज्ञापन



शुक्रवार को जानकारी मिली कि उसकी पुत्री के साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वह ग्राम दैलवारा पहुंचा। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह पुत्री की ससुराल पहुंचे, वहां अटारी पर रिंकी जली हुई अवस्था में मिली। परिजन उसे बचाने के लिए जाने लगे, लेकिन राहुल व उसके परिजनों ने रोक लिया। गांव वालों की मदद से घटना की जानकारी बानपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निगवेंद्र प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर राहुल सिंह, बृजकुंवर,  बृषपाल सिंह, शिशुपाल सिंह,  कन्हैया, छाया,  शिशुपाल सिंह की पत्नी, भौंरदा वाली पत्नी कन्हैया व राजा पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत      
ललितपुर। शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी अजुद्दी साहू (65) इटारसी पैसेंजर में शुक्रवार रात चढ़ रहा था। इसी दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed