फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vacher by threatening to cut trees

वाचर को धमकाकर काट लिया हरा पेड़

Fri, 05 Jun 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 05 Jun 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
वाचर का आरोप है कि इसकी शिकायत विभागीय अधिकारी व पुलिस से करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएफओं को शिकायत पत्र भेजकर कर वाचर ने कार्रवाई करने व जान की सुरक्षा की मांग की है। प्रकृ ति को हरा भरा बनाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये की योजनाएं बनाकर वृक्षारोपण करा रही है। लेकिन, स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की उदासीनता के कारण सक्रिय वन माफिया जिले की हरियाली को खतरा पैदा कर रहे हैं। वन प्रभाग क्षेत्र महरौनी भी इससे अछूता नहीं है। यहां वन माफिया खुलेआम हरे भरे पेड़ों का अवैध कटान कर रहे हैं, जबकि विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह वाचरों को धमका कर हरे भरे पेड़ों को काट रहे हैं। ग्राम मिदरवाहा निवासी सोने जू मिदरवाह वन रेंज में बतौर वाचर तैनात हैं। मंगलवार को कुछ लोग मिदरवाहा रेंज में घुस आए और वाचर को डरा धमका कर शीशम का हरा पेड़ काट कर ले गए, साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी सूचना सोने जू ने विभागीय अधिकारियाें को दी, साथ ही उसने नामजद शिकायत पुलिस से भी की, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

विभागीय अफसरों की लापरवाही की वजह से महरौनी क्षेत्र के वन माफियाओं की पौबारह है। माफिया इस क्षेत्र में हरे पेड़ों का कटान करके वन संपदा को नष्ट करने में लगे हैं। ऐसा नहीं है कि अवैध कटान की जानकारी अफसरों को न हो, लेकिन  इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है, ऐसे में वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed