{"_id":"5963d53e4f1c1b4d128b45e8","slug":"uncontrolled-truck-trampled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने जीजा-साले को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक ने जीजा-साले को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
truck, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रविवार की रात महरौनी के ग्राम खितवांस व छिल्ला गांव के बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार जीजा और साले को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मड़ावरा थानांतर्गत भौंटा गांव निवासी कोटीराम अहिरवार पुत्र उमराव रविवार शाम बाइक से अपनी ससुराल शहर कोतवाली के पनारी गांव आए थे।
देर शाम जब वह अपने साले पनारी निवासी मुलायम पुत्र हन्नू के साथ बाइक से भानेज बहू के मायके थाना मड़ावरा के गड़ेलू गांव जा रहे थे तभी कोतवाली महरौनी के खितवांस व छिल्ला गांव के सामने से तेजगति से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार जीजा और साले छिटक कर दूर जा गिरे। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक घायलों को अस्पताल भेजा जाता मुलायम ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जीजा कोटीराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने कोटीराम की हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में ही कोटीराम की मौत हो गई। मृतक मुलायम अविवाहित था और वह तीन भाईयों में छोटा था। वहीं, बाइक चालक कोटीराम पिता की इकलौती संतान था। उसकी चार पुत्रियां व एक पुत्र है। परिजनों ने बताया कि वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।