फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two women die in two days in Saidpur, panic

सैदपुर में दो दिन में दो महिलाओं की मौत, दहशत

Fri, 16 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two women die in two days in Saidpur, panic
hospital, jhansi news - फोटो : demo
सैदपुर (ललितपुर)।
विज्ञापन

कस्बा सैदपुर के खटकयाना मुहल्ले में दो दिन के अंतराल पर दो महिलाओं की मौत हो गई, जिससे मुहल्ले के लोगों में किसी रहस्यमय बीमारी फैलने की आशंका बनी है, परिजनों का कहना है कि मृत्यु से पूर्व महिलाएं स्वस्थ थी और हिचकी आने के बाद मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कस्बा सैदपुर  के मुहल्ला खटकयाना निवासी मुलायम अहिरवार की पत्नी बृजेश (28) की सोमवार को मृत्यु हो गई थी, वही सहोली बाई पत्नी सप्तार खान (60) की बुधवार को हिचकियां आने के बाद हालत बिगड़ गई, परिजन उसे 108 सेवा से सीएचसी महरौनी ले गए, वहाँ पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों महिलाओं को मृत्यु के पूर्व तीन बार हिचकियां आई और मौत हो गई। दो दिन के अंतराल पर एक जैसे लक्षणों से हुई मौत से मुहल्ले  के लोगों में दहशत का माहौल है।


अकेले हिचकी आने से मौत नही हो सकती है किसी बीमारी के कारण भी महिलाओं की मौत हो सकती है। इसके अलावा बरसात के मौसम में कई जहरीले कीडे़ पनप जाते है, जिनके काट लेने से श्वांसनली में सूजन हो जाती इसकी वजह से भी मौत हो सकती है।
विज्ञापन

डाश विशाल पाठक चिकित्सा अधिकारी सीएचसी मडावरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed