फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two police officers get new office and bungalow

दो पुलिस अधिकारी को मिलेगा नया ऑफिस व बंगला

Wed, 25 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two police officers get new office and bungalow
ललितपुर। जल्द ही जिले के दो क्षेत्राधिकारियों को नए आफिस व आवास मिल जाएंगे। शासन ने सीओ नाराहट व तालबेहट के लिए ऑफिस और नए आवास बनाने की मंजूरी दे दी है। आवास व कार्यालय के निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
नाराहट और तालबेहट में क्षेत्राधिकारी कार्यालय व आवास के लिए बजट जारी किया गया है। लेकिन, पाली के तहसील बन जाने के कारण सीओ कार्यालय को पाली स्थानांतरित करने की कवायद जारी है। वर्तमान में तालबेहट क्षेत्राधिकारी के कार्यालय का संचालन तहसील कार्यालय के एक कमरे में हो रहा है। जगह की कमी होने के कारण क्षेत्राधिकारी कार्यालय में कामकाज प्रभावित होता है। इस कारण लंबे समय से नए कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वर्तमान में तालबेहट में सीओ के लिए आवास उपलब्ध ही नहीं है। सीओ के लिए आवंटित आवास में कोतवाली प्रभारी अपना निवास बनाए हुए हैं, जबकि सीओ को रेस्ट हाउस का सहारा लेना पड़ता है। समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने तालबेहट में क्षेत्राधिकारी कार्यालय व आवास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन



पाली पहुंचेगा सीओ नाराहट कार्यालय
पिछले दिनों जनपद को दो नई तहसीलों की सौगात मिली थी। नई तहसील मड़ावरा और पाली में उप जिलाधिकारी तैनात हो गए, लेकिन क्षेत्राधिकारी की तैैनाती नहीं हुई है। इसी को देखते हुए अभी नाराहट क्षेत्राधिकारी के कार्यालय को पाली स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से जारी बजट में नाराहट में सीओ कार्यालय व आवास बनाने का निर्णय लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दस करोड़ रुपये जारी
ललितपुर। शासन ने क्षेत्राधिकारी आवास के लिए दस करोड़ रुपये जारी किए हैं। लेकिन, इस पैसे से झांसी जिले में सीओ सदर, सीओ नगर, सीओ क्राइम व टहरौली सीओ, जालौन जिले के माधौगढ़ व कालपी में सीओ कार्यालय और हमीरपुर में सरीला सीओ कार्यालय निर्माण किया जाएगा।



इनका कहना है,
पाली के तहसील बन जाने के कारण क्षेत्राधिकारी कार्यालय नाराहट से पाली स्थानांतरित किया जाएगा। सीओ आफिस व कार्यालय के लिए पाली में जमीन चिह्नित कर ली गई है। स्थान परिवर्तन के लिए शासन से पत्र व्यवहार किया गया है।
- प्रभाकर चौधरी,
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed