फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two killed in road accidents, six injured

सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

Mon, 07 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, six injured
accident, lalitpur news - फोटो : demo
जनपद में तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए। पहले हादसे में रविवार दोपहर नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम लखनपुरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक चालक की मौके पर मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे हादसे में शनिवार शाम मध्य प्रदेश के थाना चंदेरी में बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई।  उधर, थाना बार के ग्राम लड़वारी के पास बाइक की साइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


थाना जाखलौन के ग्राम बरौदा बिजनौल निवासी जयराम पुत्र बसंते सेन गांव के रविंद्र उर्फ भज्जू लोधी पुत्र नत्थू के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आया था। यहां से दोनों देवामाता दर्शन करने के लिए निकल गए। उधर, थाना बार के ग्राम सेमराडांग निवासी बंटी पुत्र दयाली गांव के संजय पुत्र छोटेलाल व सुखलाल के साथ किसी काम से शहर आ रहे थे। ग्राम लखनपुरा के पास दोनो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में रविंद्र ने मौके पर ही दम  तोड़ दिया। घटना की सूचना पर बांसी चौकी इंचार्ज गुलाम हुसेन ने मौके पर पहुंचकर नेशनल हाईवे एंबुलेंस द्वारा चारों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने वृद्ध सुखलाल की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला गोविंद नगर निवासी सोरब अली उर्फ बंटी पुत्र लियाकत अली अपने मित्र मुहल्ला कंसाई मंडी निवासी हीरा कुरैशी पुत्र इब्राहिम के साथ बाइक से मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर जा रहा था। रास्ते में जनपद के सीमावर्ती चंदेरी के पैट्रोल पंप के पास बेकाबू रफ्तार से आ रही बस ने जोरदार टक्कर कर दी। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में एंबुलेंस खराब हो जाने के कारण बंटी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां भी डाक्टरों ने बंटी को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रिफर कर दिया। लेकिन युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना बार के ग्राम लड़वारी के पास तेज गति बाइक की साइकिल से टक्कर हो गई। थाना बानपुर के ग्राम ककड़ारी निवासी चाली राजा शनिवार शाम साइकिल से ग्राम लड़वारी से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान बाइक ने जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार थाना बार के ग्राम धनगौल निवासी शैलेंद्र पुत्र राजपाल भी घायल हो गया, जबकि बाइक चालक  मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed