फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thieves took electronic equipment and cash truncate

इलैक्ट्रॉनिक उपकरण व नकदी समेट ले गए चोर

Mon, 24 Aug 2015 11:40 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
महरौनी / ललितपुर। महरौनी स्थित चिकित्सालय परिसर कालोनी में चिकित्साधिकारी के सूने आवास में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर इलेक्ट्रानिक उपकरण और 50 हजार रुपये से अधिक लेकर चंपत हो गए। सोमवार की सुबह पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कालोनी में चोरी की यह छठवीं वारदात है।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील कुमार मड़ावरा रोड़ स्थित अस्पताल परिसर के सरकारी आवास में निवास करते हैं। 23 अगस्त की शाम वह किसी कार्य से परिवार सहित बाहर गए हुए थे। सोमवार की सुबह वापस आकर देखा तो मुख्य द्वार पर लगे ताले टूटे पड़े थे। अंदर कमरों में रखा सामान बिखरा था और अलमारी भी खुली पड़ी थी। चिकित्साधिकारी से घटना की सूचना पाकर महरौनी क्षेत्राधिकारी श्रीकृष्ण स्वरूप दिनकर ने उपनिरीक्षक विनोद कुमार के साथ घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन



चिकित्साधिकारी ने महरौनी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि अज्ञात चोर आवास से 56 हजार नकद रुपयों के अलावा रंगीन टीवी, डीटीएच सैट टॉप बाक्स, म्यूजिक सिस्टम आदि सामान  चुरा ले गए। महरौनी पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पूर्व में भी हो चुकी हैं चोरियां
चिकित्साधिकारी के आवास में रविवार की रात हुई चोरी यहां पहली वारदात नहीं है। 19 फरवरी की रात चोर चिकित्साधिकारी आवास का ताला तोड़कर लैपटॉप और 10 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए थे। वहीं, कालोनी 14 जून को महिला स्वास्थ्य कर्मी एलिस पीडी के सूने आवास से गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और नगदी की चोरी हुई थी। स्वास्थ्य कर्मी मुकेश कुमार आवास से 20 हजार रुपए की चोरी की गई थी। स्वास्थ्य कर्मी रामलखन निरंजन के घर से टुल्लू पम्प चोरी हुआ था। समीप स्थित ब्लॉक कालोनी में खंड विकास अधिकारी जीपी सिंह एवं अवर अभियंता राजाराम भास्कर के आवासों के ताले तोड़कर एलईडी और डीटीएच, सेटटॉप बॉक्स आदि सामान की चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।



पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल
कस्बे में लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं से महरौनी पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लग रहे हैं। चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर भयभीत नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed