फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The cable tear ran JE

जेई से केबल छीनकर भागा

Mon, 07 Sep 2015 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा करीब डेढ़ माह से उप्र पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर फीडर नंबर चार व पांच के अंतर्गत मुहल्लों में लगे विद्युत खंभों पर संयोजनों के आधार पर चेकिंग की जा रही है। सोमवार को उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा और सहायक अभियंता राजस्व के निर्देशन पर अवर अभियंता पंकज मौर्य व अन्य सहायक कर्मियों की टीम द्वारा वर्णी चौराहा के पीछे स्थित आजादपुरा द्वितीय में सुबह 10 बजे से चेकिंग शुरू की। घर-घर जाकर विद्युत बिल का बकाया चेक कर मीटरों की जांच की गई। खराब होने पर मीटर बदले गए। मीटर से पहले डोरी बाईपास पाए जाने पर विद्युत चोरी की श्रेणी में मामला मानते हुए शमन शुल्क वसूला गया।

बहुत से उपभोक्ता तो बिजली तारों के जाल का गुच्छा होने का फायदा उठाकर दूसरे की डोरी से भी बिजली उपभोग कर रहे हैं। विद्युत बिल की राशि का बकाया अधिक होने पर मौके पर ही भुगतान कराया जा रहा है। बकाया अदा नहीं करने वालों के संयोजन काटे जा रहे हैं। सोमवार को वर्णी कालेज के पीछे स्थित आजादपुरा निवासी एक मकान पर अवर अभियंता ने मीटर की चेकिंग की, जिसमें मीटर से पहले डोरी बाईपास कर विद्युत उपभोग करते पाया गया। उक्त उपभोक्ता के परिजनों ने अवर अभियंता को धौंस दिखाई, बाद में वहां मौजूद एक युवक ने अपने को पत्रकार बताते हुए जेई के साथ अभद्रता कर दी और बिजली कर्मियों द्वारा काटी गई विद्युत केबल छीनकर भाग गया।

जानकारी मिलने पर अन्य विद्युत अफसर भी वहां पहुंच गए और उक्त उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत चोरी की तहरीर तैयार कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को दे दी। यह पहला मामला नहीं है, जब बिजली कर्मियों के साथ चेकिंग में अभद्रता की गई हो। हालांकि, पूर्व में पुलिस के संरक्षण में अभियान चलाया गया, लेकिन बाद में आवश्यकता पड़ने पर ही पुलिस की मदद ली जाने लगी। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग में सहयोग नहीं करने वालों पर विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed