फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sue on nine including husband in second marriage

दूसरी शादी करने वाले पति समेत नौ पर मुकदमा

Tue, 04 Jul 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sue on nine including husband in second marriage
court, lalitpuri news - फोटो : demo
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व षड़यंत्र रचकर पति की दूसरी शादी कराने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद यह आदेश आया है।
विज्ञापन

जखौरा के ग्राम सीरोन खुर्द निवासी महिला सविता पुत्री तुलसीराम ने न्यायालय को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह तालबेहट क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में रहने वाले पवन कुमार से हुआ था। शादी के बाद से ही उसका पति पवन व उसके परिवार के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। जब पीड़िता के माता-पिता जब मांग पूरी नहीं कर सके तो ससुराल के लोगों ने षड़यंत्र रचकर व धोखाधड़ी करके उसके पति पवन का दूसरा विवाह करा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि वह अपने मायके में आ गई और उसने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस में शिकायत की बात को लेकर ससुरालीजन आक्रोशित हो गए और विगत 20 सितंबर 2016 की दोपहर ससुराली उसके मायके आ गए और उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि दोबारा पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली और घटना की जानकारी दी। न्यायालय के निर्देश पर जखौरा पुलिस ने आरोपी पति पवन कुमार, ससुर हरीशंकर, सास अकलवती, ननद विद्या पत्नी हरीराम, जेठ रतनलाल व जेठानी विनीता, देवर राहुल समेत राजाराम व महेंद्र पुत्र शिवदयाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed