फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sickle throat and killed by

हंसिया से गला काट कर हत्या

Thu, 06 Aug 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 06 Aug 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम मैरतीकलां निवासी कामता (35 वर्ष) पुत्र मनोज कुशवाहा बुधवार की सुबह पांच बजे खेत पर बने मकान में जानवरों के लिए घास काट रहा था। इसी दौरान गांव के राम सिंह कुशवाहा ने अचानक पीछे से आकर कामता की गर्दन पर हंसिया से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे कामता की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान कामता का छोटा भाई रूपलाल मौके पर पहुंच गया, उसने देखा कि कामता खून से लथपथ पड़ा है और रामसिंह खून से सना हंसिया लेकर घर की ओर भाग रहा है। रूपलाल ने इसकी सूचना थाना जाखलौन पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। रूपलाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रामसिंह उसके भाई को काफी दिनों से परेशान कर रहा था, जिसकी शिकायत रामसिंह के भाई मर्दन, भूरा और रामदास से की गई थी, लेकिन इन लोगों ने उसे नहीं समझाया। भाइयों की शह पर रामसिंह ने कामता की हत्या कर दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या तथा षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी को वारदात में प्रयुक्त हंसिया सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने मैरतीकलां गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा जाखलौन पुलिस ने समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed