फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   She initially denied kidnapping

युवती ने अपहरण की घटना को खारिज किया

Tue, 15 Sep 2015 12:32 AM IST
ललितपुर।
ललितपुर। Updated Tue, 15 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पर दर्ज छात्रा के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। हाईकोर्ट का आदेश लेकर लौटने के बाद कथित अपहृत छात्रा ने पुलिस को दिए बयानों मेें अपहरण की बात खारिज करते हुए मर्जी से प्रेम विवाह करने की बात कही है, जिसके बाद मामला खारिज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


कथित रूप से अपहृत स्थानीय छात्रा ने कोतवाली सदर पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष आशीष अहरिया से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह बालिग है। बीती 22 अगस्त को उसने सागर स्थित एक स्वयंसेवी संस्था में प्रेम विवाह किया। इसके बाद दोनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश हुए। छात्रा ने सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दर्ज कराए गए बयानों में अपहरण के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला रद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बालिग छात्रा की इच्छा के अनुसार उसे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया गया। 

मालूम हो कि छात्रा के पिता ने बीती 23 अगस्त को आशीष अहारिया एवं उसके एक मित्र पर पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed