फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Remand of dozens of sex racket remand again

सेक्स रैकेट के एक दर्जन आरोपियों की रिमांड फिर बढ़ी

Tue, 13 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Remand of dozens of sex racket remand again
सेक्स रैकेट - फोटो : demo
बहुचर्चित सेक्स रैकेट में पकड़े गए एक दर्जन आरोपियों की न्यायालय ने 14 दिन की रिमांड फिर बढ़ा दी है। किसी को जमानत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गत माह शहर के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हुए ढाई माह तक लगातार शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया जा रहा है। उसकी पुत्री से शादीलाल कॉम्प्लेक्स के पीछे वाली गली में चिंचू महाराज के मकान में माही परमार उर्फ छाया सिंह देह व्यापार कराती है। देह व्यापार में 15 से 24 साल की लड़कियां शामिल हैं, जो माही परमार ग्राहकों को सप्लाई करती है। जहां इन सभी लड़कियों के साथ दुष्कर्म करवाती है। उसकी पुुत्री को आमिर पठान, आलोक द्विवेदी (जो पुलिस विभाग में ही एसओजी में तैनात है), राहुल नायक, गजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह बुंदेला, कल्यान, राज चौहान, देवेंद्र पटेल, महाराज पिसनारी, यश गुप्ता व एक 65 वर्षीय अज्ञात द्वारा ढाई माह तक दुष्कर्म किया और यह सब माही परमार द्वारा करवाया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सात आरोपियों को न्यायालय में पेश किया था, जहां से सभी को चौदह दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया था। इसके बाद महरौनी से दो आरोपियों को उक्त प्रकरण में पकड़ा था, जबकि एक आरोपी राज चौहान ने न्यायालय में खुद सरेंडर कर दिया था, जहां से उसे भी जेल भेज दिया था।

सोमवार को सभी आरोपी न्यायालय में पेश किए गए, जहां पकड़े गए सभी बारह अभियुक्तों माही उर्फ छाया सिंह, देवेंद्र शुक्ला उर्फ चिंचू, सर्वेश कुमार उर्फ यश गुप्ता, राजेंद्र सिंह आमिर पठान, हरेंद्र सिंह, आलोक कुमार द्विवेदी, राहुल नायक, गजेंद्र सिंह, राज चौहान, कल्यान सिंह व देवेंद्र पटेल को न्यायालय ने फिर से चौदह दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed