फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Recovery in the name of getting felony

वसूली के नाम पर हो रही गुंडागर्दी

Wed, 25 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के कई क्षेत्रों में तहबाजारी और पार्किंग के नाम पर दबंगई से शुल्क वसूला जा रहा है। असामाजिक तत्व किसानों को परेशान कर रहे हैं। पिछले महीने इसी तरह की शिकायत एसडीएम से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में तड़के से ही वसूली का खेल शुरू  हो जाता है। स्थिति यह है कि इन किसानों से साइकिल खड़ी करने तक के पैसे वसूल किए जाते हैं। किसान यदि विरोध करते हैं तो उनकी पिटाई कर दी जाती है। नगर पालिका की पार्किंग के नाम पर सब्जी मंडी, गल्ला मंडी, रिलांयस पेट्रोल पंप के पास व मन्नू पेट्रोल पंप के पास वसूली की जाती है। यह लोग उन वाहनों से भी वसूली करते हैं, जो शहर से गुजर रहे होते हैं। चालक के विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। नगरीय सीमा समाप्त होने के बाद भी मन्नू पेट्रोल के पास वसूली की जाती है, जबकि वसूली केवल उन्हीं स्थानों पर करने का नियम है, जहां पार्किंग स्थल नगर पालिका द्वारा चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


ठेकेदार बदलते हैं, गुर्गे नहीं
नगर पालिका की ओर से तहबाजारी व पार्किंग शुल्क उगाही के लिए हर वर्ष ठेका नीलाम किया जाता है। ऐसे में ठेकेदार तो बदल जाते हैं, लेकिन वसूली करने वाले गुर्गे नहीं बदलते हैं। लंबे समय से वसूली कर रहे इन लोगों के खिलाफ शिकायत होती है, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है,
वसूली के नाम पर आम लोगों को परेशान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने पर आरोपियों पर एक्शन लिया जाएगा। पुलिस को भी इन लोगों पर नजर रखने का निर्देश दिया जाएगा।
- प्रभाकर चौधरी
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed