फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police encounter criminal

मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी

Mon, 01 Apr 2019 12:49 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Mon, 01 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
police encounter criminal
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। थाना जाखलौन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के अशोक नगर निवासी शातिर व जानलेवा हमला में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मय तमंचा व कारतूस के साथ पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ देवगढ़ बंदरगुढ़ा क्षेत्र में बेतवा नदी के किनारे हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि रविवार को स्वॉट टीम प्रभारी अनवर अहमद अपनी टीम और जाखलौन थानाध्यक्ष एके चौहान व टीम को सूचना मिली कि जाखलौन में वांछित चल रहा कुख्यात अपराधी अमरपाल देवगढ़ में परासरी घाट के पास में मौजूद है। सूचना पर स्वॉट टीम और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपराधी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। नदी किनारे मौजूद व्यक्ति पर रात के अंधेर में टॉर्च की रोशनी दिखाकर ललकारा गया तो उक्त व्यक्ति ने पुलिस को देखकर जान से मारने की नीयत से फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त अपराधी 25 हजार रुपये का इनामी है। पूछताछ में उसने अपना नाम मध्यप्रदेश के जिला अशोक नगर, थाना मुगांवली अंतर्गत ग्राम परासरी निवासी अमरपाल पुत्र संग्राम सिंह बताया। अमरपाल थाना जाखलौन में जानलेवा हमला के मामले में छह माह से वांछित चल रहा था, जिसकी पुलिस को तलाश थी। रविवार को आरोपी अमरपाल एक तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा समेत गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टीम रही शामिल
थाना जाखलौन क्षेत्र में बेतवा नदी के पास पुलिस और शातिर अपराधी की मुठभेड़ के दौरान स्वॉट टीम से रविंद्र कटियार, अजमत उल्ला, चंद्रशेखर, पर्वत सिंह, अवधेश कुमार, शफीक अहमद, रविंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र, सुनील कुमार, सलाउद्दीन के साथ निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा, राजीव सिंह सेंगर, सर्वेश कुमार, प्रशांत यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed