{"_id":"570809eb4f1c1b7673c810fa","slug":"police-arrested-the-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचा इनामी चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबोचा इनामी चोर
Lalitpur
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचा इनामी चोर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा शातिर चोर पुलिस ने महोबा जिले से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने उद्घोषणा वारंट जारी किया था और जालौन पुलिस ने इनाम भी घोषित किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि मुहल्ला चांदमारी निवासी बलराम सिंह यादव के घर 10 जुलाई की दोपहर में चोरों ने 10 हजार रुपये नकदी, जेवर व मोबाइल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपी नवाब खान व अलीम निवासी कांशीराम कालोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे तीसरे शातिर चोर नसीर खान निवासी पटेल नगर उरई के ऊपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बृहस्पतिवार को राजघाट चौकी प्रभारी शिवपाल सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी देवी सिंह टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए उरई कोतवाली पहुंचे, जहां जानकारी हुई की आरोपी नसीर खां महोबा के कस्बा पनवाड़ी में छिपा है। पुलिस ने वहां पहुंचकर घेराबंदी करके आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास 6,680 रुपये व आधार कार्ड बरामद हुआ। उसने बताया कि चांदमारी पर चोरी की घटना के बाद मोबाइल को फेंककर सारा माल तीनों ने आपस में बांट लिया था। उसने अपने हिस्से के जेवर झांसी में 9,500 रुपये में बेच दिए थे। बताया कि उन तीनों साथियों ने मिलकर मुहल्ला आजादपुरा निवासी मोहन पंथ के घर से 25,000 रुपये व मोबाइल चोरी किया था। उसके खिलाफ झांसी के थाना प्रेमनगर में भी चोरी का मामला दर्ज है, जिसमें वह पिछले पांच वर्ष से फरार चल रहा है।