फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Others are black money deposited in the accounts of

दूसरों के खातों में जमा करा रहे काली कमाई

Tue, 15 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Others are black money deposited in the accounts of
note change news - फोटो : demo
नोटबंदी की घोषणा के बाद नगर की बैंक शाखाओं और उपडाकघर में रुपये जमा  करने और नोट बदलने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सबसे ज्यादा भीड़ गरीब  लोगों की ही दिख रही है। यह लोग हजारों रुपये जमा करने आ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि कमीशन देकर कई ग्रामीणों के खातों में रुपये जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 पड़ताल करने पर एक मजदूर मिला जो पचास हजार रुपये जमा करने बैंक आया था। मजदूर ने बताया कि सुबह गांव के एक सेठ ने उसे  पचास हजार रुपये अपने खाते में जमा करने के लिए दिए थे।  इसके एवज में  उसे दो हजार रुपये देने का लालच दिया गया है। ऐसे ही अनेक लोग कर रहे हैं। अमीरों द्वारा यह हथकंडे अपनाकर किसी तरह अपने हजार व पांच सौ के  नोटों को  ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीपीएल कार्डधारक रहें सतर्क 
महरौनी(ललितपुर)-   गरीबों को चंद रुपयों का लालच देकर उनसे अपने काले धन को सफेद करवाने के  मामले प्रकाश में आ रहे हैं। सरकार भी इस बात को भलीभांति समझ रही है। ऐसे में बीपीएल कार्ड धारकों को सावधानी बरतने की जरूरत है और किसी दूसरे के  रुपये अपने खाते में जमा कराने से बचना होगा। अगर बीपीएल कार्ड धारक के  खाते में 39 हजार रुपये से ज्यादा रुपये हुये तो उसे इन रुपयों का ब्यौरा  बैंक को देना होगा। बताया गया है कि अगर खाते में जमा रुपये किसी अन्य के  निकले तो उस खाते के बीपीएल कार्ड धारक को सजा भुगतनी होगी। उसका नाम  बीपीएल की सूची से हमेशा के लिये कट सकता है। इतना ही नहीं, बीपीएल कार्ड  धारक यदि ऐसा करते हुये पकड़ा गया तो उसे 200 गुना जुर्माना भी भरना पड़ेगा।  ऐसे में लोगों के लिए जरूरी है कि वे झांसे में आकर किसी दूसरे के रुपये  अपने अकाउंट में जमा कराने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट बदलने में चल रही कमीशनखोरी
महरौनी(ललितपुर)-   हजार और पांच सौ रुपये के बदले बैंकों से चालू  करंसी पाने के लिये लंबी लंबी लाइन लग रही हैं। लोगों को नोट बदलवाने में  कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। बैंक की भीड़भाड़ का फायदा उठा कर नगर में कुछ लोग बंद हो चुके हजार व पांच  सौ के नोटों को कमीशन लेकर बदलने का काम कर रहे हैं। सूत्रों से मिली  जानकारी के अनुसार कुछ एजेन्ट लाइन में खडे़ रहने की दिक्कतों से बचने के  लिये लोगों को तथाकथित साहूकारों के पास ले जाते हैं और  कमीशन लेकर  उनके नोट बदल रहे हैं। जानकारी के  मुताबिक पांच सौ के बदले 450 रुपये और हजार के नोट के बदले 900 रुपये दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed