फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No post-mortem in the night of Talabahat's dead

तालबेहट के मृतकों के रात में नहीं हुए पोस्टमार्टम

Tue, 13 Jun 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
No post-mortem in the night of Talabahat's dead
पोस्टमार्टम - फोटो : demo
रात के समय पोस्टमार्टम हाउस में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण तालबेहट में रविवार को सड़क दुर्घटना में मरने वाले चार लोगों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मृतकों के परिजन रात बारह बजे से सुबह छह बजे तक अधिकारियों के पास चक्कर लगाते रहे, जबकि रात में डेढ़ बजे पोस्टमार्टम की अनुमति सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार ने दे दी थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि रविवार को तालबेहट में हुई सड़क दुर्घटना में मौके पर ही भोपाल निवासी तीन लोगों की मौत हो गई थी। एक की मौत झांसी ले जाते समय हो गई थी। मृतकों के परिजनों के पहुंचने पर तालबेहट पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने डॉक्टर राकेश दत्त की पोस्टमार्टम के लिए ड्यूटी भी लगा दी। रात बारह बजे शव लेकर ललितपुर आए परिजनों ने रात में ही पोस्टमार्टम करवाने के लिए अधिकारियों से अनुरोध किया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने रात डेढ़ बजे रात में ही पोस्टमार्टम करवाने की अनुमति दे दी। इसके बाद सीएमओ डॉक्टर प्रताप सिंह ने रात दो बजे अनुमति दी। सभी अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद भी मृतकों का पोस्टमार्टम करने के लिए डाक्टर नहीं आए। इस संबंध में जब परिजनों ने डॉक्टर से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में लाइट न होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाएगा। इसके बाद परिजनों ने अधिकारियों से कई बार संपर्क किया लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सुबह छह बजे तक इंतजार करने के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम हो सका। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजय बासवानी का कहना है कि पोस्टमार्टम हाउस में लाइट की व्यवस्था न होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम हाउस में लाइट की व्यवस्था करना पुलिस का काम है। अस्पतालों का निरीक्षण करने आए एडीहेल्थ ने भी इस घटना पर सीएमओ से नाराजगी जताते हुए कहा कि मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए इस तरह की व्यवस्थाएं की जानी चाहिए। आगे से इस तरह की कोई शिकायत न आने की हिदायत दी।  
विज्ञापन


सुबह छह बजे पोस्टमार्टम किया गया है। रात में लाइट की व्यवस्था न होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पोस्टमार्टम हाउस में लाइट की व्यवस्था करने का काम पुलिस विभाग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed