फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Napa with the clerk assault

नपा लिपिक के साथ की मारपीट

Sun, 04 Sep 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
 Napa with the clerk assault
fight, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। नगर पालिका के स्टोर कीपर और मार्ग प्रकाश विभाग प्रभारी दीपेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर पालिका के ही एक मनोनीत पार्षद के छोटे भाई व उसके एक अज्ञात साथी पर मारपीट करने व रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित लिपिक ने बताया कि वह आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था को सुचारु करने के लिए शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे सदनशाह तिराहे के पास स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षक कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान विपक्षी मोटरसाइकिल से आए और गालीगलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षियों ने 10 हजार रुपये की मांग की और हाथापाई करने लगे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच बचाव किया जो आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गई। उसने बताया कि इस दौरान उसकी सोने की चैन भी टूटकर आरोपियों के हाथ में चली गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने भी कोतवाली पुलिस को पत्र भेजकर विभागीय लिपिक के साथ हुई घटना में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश स्वायत्त शासन कर्मचारी यूनियन के बैनर तले नगर पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों और यूनियन के पदाधिकारियों ने विभागीय लिपिक के साथ घटित हुई इस घटना के खिलाफ में विरोध व्यक्त किया है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व अधिशासी अधिकारी समेत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह अग्रिम कार्रवाई करने के लिए विवश होंगे।


इस दौरान रामसेवक बाल्मीकि, प्रदीप सिंह, हबीब खां, दीनदयाल सोनी, मुख्य सफाई निरीक्षक आरके लवानिया व दिनेश बिरौनिया, अवर अभियंता विपिन कुमार, केएनए अनिल कुमार अरुण, अभिषेक चौबे, विनीत बाल्मीकि, विनोद, अमित, नरेंद्र राठौर, सिकंदर खां, विंद्रावन, कमलेश, आशीष, भगवान, रूपेश उपस्थित रहे। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed