फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Millions of deserted houses cash , jewelry theft

सूने मकान से लाखों की नगदी, जेवर चोरी

Fri, 22 Jul 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
 Millions of deserted houses cash , jewelry theft
thiefing, case, lalitpur news - फोटो : demo
तालबेहट (ललितपुर)। राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने रहने वाले अजय जैन के सूने मकान से अज्ञात चोर दो दिन पूर्व दो लाख रुपये की नगदी और जेवरात चुरा ले गए। सुबह किराएदार के जागने पर चोरी का पता लगा। जानकारी के बाद सीओ एवं प्रभारी निरीक्षक एवं एसओजी तथा फ्रिंगर प्रिंट की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम विरधा निवासी अशोक जैन का राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने तीन मंजिल का मकान है। इसमें उनका पुत्र अजय रहता है। 19 जुलाई को अजय अपनी पत्नी के साथ नौगांव गया था। उसी रात अज्ञात चोरों ने उसके कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसके लॉकर में रखे दो लाख रुपये नगद और जेवरात चुुरा ले गए। चोरी की जानकारी किराए दार ने 20 तारीख को सुबह दे दी। इसके बाद आज अजय ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर गई।
विज्ञापन


गृह स्वामी ने बताया कि चोर उसकी अलमारी के लॉकर में रखे दो लाख रुपये और  एक लाख के जेवरात ले गए। पूरी तरह से बंद मकान में किसी दरवाजे या खिड़की का न टूटना और कमरे से चोरी हो जाना। चोरी गए सामान को लेकर पिता और पुत्र के कथनों में अंतर आना तथा चोरी के मामले को काफी गुप्त रखना। यह सभी बातें पुलिस के सामने दूसरी स्थिति को पैदा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह सहित एसओजी तथा झांसी से आई फ्रिंगर प्रिंट की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों से विभिन्न जानकारियां ली। देर रात अजय कुमार पुत्र अशोक जैन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। 



पूरी तरह से दबा रहा मामला
 दस हजार रुपये की चोरी हो जाने पर लोगों द्वारा अक्सर काफी हंगामा होता है, परन्तु लाखों रुपये की चोरी हो जाने के बाद मामले को दो दिन तक पूरी तरह से गुप्त रखना नगर और आसपास के लोगों का अपने आप में आश्चर्य पैदा कर रहा है। आखिर किस वजह के चलते जानकारी के बाद गृह स्वामी और उसके परिजन लाखों रुपये की चोरी के मामले को क्यों दबाए रहें। क्या वह कहीं चोरों की धमकी से डर गए है या माजरा कुछ और है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed