फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mdhavra block chief and former head of Sonri raise dispute

मड़ावरा ब्लाक प्रमुख व सोंरई के पूर्व प्रधान में विवाद बढ़ा

Tue, 09 Jun 2015 12:51 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। मड़ावरा ब्लाक प्रमुख और ग्राम सोंरई के पूर्व प्रधान के पुत्र के बीच रविवार की दोपहर हुई कहा सुनी मारपीट तक पहुंच गई। ब्लाक प्रमुख ने मारपीट तथा पूर्व प्रधान के पुत्र ने रंगदारी को लेकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मड़ावरा ब्लाक प्रमुख गौरीशंकर सोनी रविवार को किसी कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए ग्राम सोंरई गए हुए थे, उनका आरोप है कि दोपहर बारह बजे पूर्व प्रधान इंदपाल सिंह परमार का छोटा पुत्र विजय सिंह अचानक उनके सामने आ गया और गाली- गलौज शुरू कर दी। मना करने पर धक्का- मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी और गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरी ओर विजय सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह का आरोप है कि ब्लाक प्रमुख ने उससे पार्टी के लिए पांच हजार रुपयों की मांग की।
विज्ञापन


न देने पर रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देेते हुए मारपीट की। थाना मड़ावरा पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है। यह मामला मड़ावरा क्षेत्र में चरचा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed