{"_id":"ca6d4aec5ef3857a9f8961383db688ba","slug":"man-s-body-found-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नदी में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में उतराता मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दमोह मध्य प्रदेश के थाना जबेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेलनखेरा निवासी नरेंद्र गौर (25 वर्ष) पुत्र कृष्णा गौर एक जून को अपने फुफेरे भाई शिवराज सिंह एवं दिलीप निवासीगण ग्राम नोहटा जिला दमोह के साथ थाना गिरार अंतर्गत ग्राम लखंजर स्थित शिवराज की ससुराल घूमने आया था। शाम पांच बजे तीनों लखंजर पहुंच गए। शिवराज की ससुराल पहुंचते ही नरेंद्र गुटखा लाने की बात कहकर गांव में निकल गया, इसके बाद वापस नहीं लौटा। देर शाम तक वापस न लौटने पर शिवराज के ससुर पूर्व प्रधान लखंजर हरनाम गौर ने ग्रामीणों के सहयोग से उसकी खोजबीन शुरू की, दूसरे दिन फिर शुरू हुआ खोजबीन का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सुबह लगभग आठ बजे नरेंद्र का शव गांव के नजदीक स्थित धसान नदी में उतराता पाया गया। इसके बाद घटना की सूचना गिरार थाना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक के पिता कृष्णा गौर का कहना है कि शराब के नशे में पानी में डूबने के कारण नरेंद्र की मौत हुई है।