फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   loot case solved

25 लाख की लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2016 12:55 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 29 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
loot case solved
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
 
विज्ञापन

खाद व्यापारी के साथ हुई पच्चीस लाख रुपये की लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मास्टर माइंड फरार है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट में प्रयोग की गई मोटरसाइकि ल, दो तमंचे व 18 लाख रुपये बरामद हुए हैं।


पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डि प्रदीप कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर की रात को इलाइट क्षेत्र में रहने वाले खाद व्यापारी अनिल जैन पर हमला कर पच्चीस लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों की धरपकड़ को पुलिस लगी हुई थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि इस घटना में शामिल बदमाश महरौनी खुर्द के पास खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों बदमाशों ने अपने नाम चीरा निवासी सुनील कबूतरा व  पुष्पेन्द्र कबूतरा बताए। तलाशी में दोनों के पास से तमंचे व लूटे गए अठारह लाख रुपये बरामद हुए।  उन्होंने बताया कि तीसरा बदमाश महरौनी खुर्द निवासी ज्ञान सिंह है। वह ही घटना का मास्टर माइंड है। खाद व्यापारी को लूटने की योजना काफी समय से चल रही थी। घटना का खुलासा होने पर आईजी जोन कानपुर जकी अहमद,  पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान व एसपी ने पुलिस टीम को 35 हजार रुपये पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed