फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lending by swindle 21 thousand Hdpe

ऋण देने का झांसा देकर 21 हजार हड़पे

Sun, 09 Aug 2015 11:52 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। हाईटेक बदमाशों ने नेहरू नगर निवासी एक युवक को दो लाख रुपये का लोन देने का झांसा देकर 21,500 रुपये हड़प लिए। भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को सूचना देेकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



नेहरू नगर सिद्धनपुरा निवासी कप्तान सिंह पुत्र बहादुर सिंह का कहना है कि 15 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक फाइनेंस कंपनी का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसका दो लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हो गया है, जिसका भुगतान पाने के लिए उसे 21,500 रुपए जमा करने होंगे। फोन करने वाले की बातों में विश्वास करके उसने बताए गए खाते में बैंक शाखा में रुपये जमा करा दिए। अब उसे अभिलेख पूर्ण करने का झांसा देकर टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन


 भुक्तभोगी का कहना है कि रुपये वापस मांगने पर फोन करने वाले ने साफ इंकार कर दिया है। उसने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed