फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   imam suiciide in mosque

पेश इमाम ने मस्जिद में फांसी लगाकर दी जान

Wed, 22 May 2019 12:58 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Wed, 22 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
imam suiciide in mosque
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीतापुरा की मस्जिद में रहने वाले पेश इमाम हाजी अब्दुल अलीम ने सोमवार की रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पेश इमाम पिछले चार साल से मुकदमों से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन

पेश इमाम मोहल्ला अजीतापुरा की मस्जिद के हुजरे में रहते थे। रमजान का महीना चल रहा है, इसलिए मंगलवार की सुबह फजिर की नमाज अदा करने नमाजी मस्जिद में पहुंचे और भोर में साढ़े चार बजे तक पेश इमाम के बाहर आने का इंतजार किया, लेकिन जब वह बाहर नहीं निकले तो कुछ लोगों ने अंदर जाकर देखा, वहां पेश इमाम के गले में फांसी का फंदा लगा था। चूूंकि, हुजरा (पेश इमाम का कमरा) की ऊंचाई कम थी, इसलिए पेश इमाम बैठे नजर आ रहे थे। यह नजारा देख कर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना मस्जिद में नमाज का इंतजार कर रहे मुस्लिम धर्मावलंबियों को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना से मुस्लिमों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

सूचना पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, सीओ सिटी राजा सिंह और कोतवाल मनोज कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। पेश इमाम के बेटे अब्दुल मुईन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन निवासी नासिर मंसूरी, मोहल्ला घुसयाना निवासी इकबाल बेग और ग्राम पनारी निवासी जाकिर राज चौहान के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पेश इमाम के बेटे अब्दुल मुईन ने बताया कि उनके पिताजी को चार साल से मुकदमे लगाकर परेशान किया जा रहा था, जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि पेश इमाम के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed