फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ignoring the black bar on the head lamp

हैडलाइट पर काली पट्टी की अनदेखी

Sun, 09 Aug 2015 11:57 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिलावन (ललितपुर)। वाहनों की हैडलाइटों पर काली पट्टी की अनदेखी की जा रही है। लाइटों पर पट्टी नहीं होने से चकाचौंध के चलते सामने आने वाले वाहन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विपरित दिशा से आ रहे वाहनों की हेडलाइट से होने वाली चकाचौंध के चलते वाहन चालक को सामने कुछ दिखाई नहीं देता है, जिसके कारण कई बार वाहन चालक सड़क की पटरी से उतर कर या तो गड्ढे में गिर जाते हैं या फिर किसी पेड़ से टकराकर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन



यातायात के नियमानुसार वाहन चाहे छोटा हो अथवा बड़ा हेडलाइट पर दो इंच की काली पट्टी का होना आवश्यक है, जिससे लाइटों से निकलने वाली चकाचौंध विपरीत दिशा से आने वाले वाहन चालक की आंखों तक नहीं पहुंचे। लेकिन, वाहन चालकों द्वारा इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। पुलिस भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सबसे अधिक परेशानी जर्जर हो चुके मार्गों पर रात के समय वाहन चालकों को उठानी पड़ती है, क्योंकि लाइटों की चकाचौंध से उन्हें मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई नहीं देते और वह उसमें गिरकर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन



विडंबना यह भी है कि कई वाहन चालक डिपर का उपयोग भी नहीं करते हैं। जनपद के सभी मार्गों पर रात के समय हेडलाइटों पर बिना काली पट्टी वाले वाहन आसानी से देखे जा सकते हैं। इनकी संख्या एक- दो में नहीं, बल्कि हजारों में है। यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण काली पट्टी पर न तो परिवहन विभाग का ध्यान जा रहा है और न ही पुलिस का।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed