फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hashish and cannabis remained the market Silavn

चरस और गांजे की मंडी बना सिलावन

Sat, 05 Sep 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

  यहां सुबह होते ही मादक पदार्थों की दुकानें संचालित होने लगती हैं, जो देर रात तक चलती रहती हैं। इस गांव से जिले व सूबे के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थ सप्लाई किया जाता है। सफेद पोशों के संरक्षण में चल रहे इस कारोबार को और बढ़ाने के लिए नए ग्राहक बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। इसके लिए नशे के आदी बन चुके लोगों को नए ग्राहक बनाने के लिए कम मूल्य पर गांजा व चरस मुहैया कराई जाती है। नशे की गिरफ्त में आने के बाद इन ग्राहकों से मनमानी वसूली की जाती है। इसकी वजह से न सिर्फ ग्राम सिलावन बल्कि ग्राम समोगर, कुरौरा, जरया, छपरट, गुंदरापुर, बारव, सुकाड़ी, पचौड़ा, कुआंगांव, बैरवारा, कलौथरा, मोगयाना, सिंदवाहा, अमौरा, चढऊ, मिदरवाहा, चौकी, दिगवार, किसरदा आदि गांव के युवा नशे के आदि हो गए हैं।

नशे की लत के कारण कई ग्रामीण परिवार बर्बादी की कगार पर आ पहुंचे हैं और कई युवा असमय ही मौत का शिकार हो चुके हैं। इस अवैध कारोबार की जानकारी होने के बाद भी पुलिस अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इन स्थितियों के खतरनाक बताते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से इस कारोबार को रोकने की मांग की है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed