{"_id":"57c732814f1c1b376e2cb580","slug":"haogi-reckless-police-action-on-krmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह पुलिस कर्मि पर हाोगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाह पुलिस कर्मि पर हाोगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
bike chor, lalitpur news
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाह पुलिस कर्मि पर होगी कार्रवाई
ललितपुर/ तालबेहट। बुंदेलखंड में सक्रिय वाहन चोरों का सरगना नरेंद्र उर्फ जरदान उर्फ कलूटे पर चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। इनमें से चोरी के चार मामले तालबेहट कोतवाली में व एक झांसी में दर्ज है। फरार होने वाले कलूटे को पेशी पर ले जाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी।
तालबेहट कोतवाली पुलिस ने 12 अगस्त 16 को कलूटे को पवा तिराहे के पास से दो अन्य आरोपियों के साथ पकड़ा था। चिरगांव के अतपेई गांव निवासी कलूटे के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, लैपटॉप, चांदी के सिक्के सहित जेवरात बरामद किए गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की छह मोटर साइकिलें भी बरामद की थीं, जिसमें से दो मोटर साइकिलें कसबा तालबेहट से 26 एवं 27 मई की रात में चुराई गई थी जबकि एक मोटर साइकिल मेडिकल कॉलेज झांसी से तथा एक पारीछा कालोनी झांसी से चुराई गई थी।
दो मोटर साइकिलें उसके साथी अभियुक्त नंद किशोर के बिजरौठा स्थित मकान से बरामद की गई थीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कलूटे पर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सहित जिला झांसी के चिरगांव एवं बड़ागांव में एनडीपीएसएक्ट, गुंडा एक्ट,चोरी सहित विभिन्न धाराओं के मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
जिला जेल से बुधवार को नरेंद्र उर्फ कलूटे को झांसी में दर्ज आपराधिक मामले में पेशी पर ले जाया गया था। उसे व चार अन्य कैदियों को लेकर सिपाही मो अतीक, रमेश कुमार, कयूमुद्दीन व बृजेंद्र गाड़ी क्रमांक यूपी 94 एजी 9274 से झांसी ले गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि लापरवाह सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।