फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Feuds often led to the killing of youth

रंजिश के चलते युवक की हत्या

Mon, 06 Jul 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 06 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बांसी कस्बे के पुराना स्टैंड पर बार रोड निवासी चार्ली यादव (35 वर्ष) पुत्र रमेश डाक बंगले की ओर से दौड़ता हुआ चौराहे पर आकर गिर पड़ा, जिसे देख आसपास मौजूद लोग स्तब्ध हो गए। स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर परिजन चाली को उठाकर घर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पीठ में गहरा घाव मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था, बाद में मृतक के चाचा दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया गांव के करमवीर सिंह एवं सुजान सिंह ठाकुर चार्ली से विवाद कर रहे थे, उसने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया था, लेकिन बाद में दोनों आरोपी चार्ली को पुरानी गढ़ी की ओर ले गए और पीठ में धारदार हथियार से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने मौका मुआयना कर मृतक के परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली तथा जखौरा थाना पुलिस को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed