{"_id":"5331ba4abcf57a455edfdbb393392e2a","slug":"enhanced-activity-of-mnclon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों की सक्रियता बढ़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचलों की सक्रियता बढ़ी
ललितपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोचिंग सेंटरों के आसपास मनचलों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। जिससे, लड़कियों को कोचिंग सेंटर पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
नगर में अनेक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। अधिकांश सेंटरों पर कक्षाएं सुबह या फिर शाम को लगती हैं। इसी दौरान मनचले कोचिंग सेंटरों के आसपास एकत्रित होने लगते हैं। खासकर कक्षाएं शुरू होने के दौरान या फिर छुट्टी के समय। जैसे ही लड़कियां आसपास से होकर गुजरती है, वह उन पर फब्तियां कसते हैं। कई लड़कियां इसे सुनकर भी अनजान बन जाती हैं तो कई अपने अभिभावकों से शिकायत करती हैं। लेकिन, इसका समाधान नहीं निकल पा रहा है।
इन दिनों मुहल्ला गांधी नगर, नईबस्ती, वर्णी कालेज के पीछे संचालित होने वाले सेंटरों के आसपास मनचले खड़े देखे जा सकते हैं। अभिभावकों ने जिले के अफसरों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिछले सालों में कोचिंग सेंटरों पर मनचलों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित किया था, जिससे मनचले घरों में दुबक गए थे। लेकिन, एक बार फिर उनकी सक्रियता बढ़ गई है।