{"_id":"a06942bafd7d9cb0bc1a739086e6b918","slug":"dowry-harassment-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ क्षेत्र अंतर्गत नदीश्वर कालोनी निवासी मुरली मनोहर पुत्र रतन चंद जैन का कहना है कि उसकी बहन वंदना का विवाह मड़ावरा निवासी अनिल जैन के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन वंदना को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार को ससुरालीजनों ने मिलकर वंदना को जान से मारने के उद्देश्य से जिंदा जला दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। मड़ावरा थाना पुलिस ने मुरली मनोहर की तहरीर के आधार पर अनिल, शिखरचंद, सगुन पत्नी शिखर चंद्र एवं मनोज पुत्र शिखर चंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला व दहेज उत्पीड़न अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।