{"_id":"57f0106f4f1c1b8c615742a3","slug":"corruption-in-cooprative-comette","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समिति महरौनी में लाखों की बंदरबांट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साधन सहकारी समिति महरौनी में लाखों की बंदरबांट
lalitpur
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
कृष्ाि
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी (ललितपुर)। साधन सहकारी समिति महरौनी में लाखों रुपये का घोटाला प्रकाश में आया है। समिति सचिव ने पुरानी रसीदबुक का इस्तेमाल कर किसानों को फर्जी रसीद थमा दीं और रुपये बैक में जमा नहीं किए, बल्कि खुद डकार लिए। जब किसानों को बैंक में अपने बकायादार होने की जानकारी मिली, तब कहीं जाकर इस बडे़ घोटाले का मामला उजागर हुआ। किसानों ने इसकी शिकायत सहकारी बैंक के उच्चाधिकारियों से की है। पोल खुलने पर सचिव फरार हो गया हैं।
महरौनी में साधन सहकारी समिति में तैनात सचिव पर क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने सीसीआर की रसीद के स्थान पर पैन स्लिप की रसीद देकर किसानों का पैसा हड़पने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि सचिव ने रुपये बैंक में जमा न करके अपनी जेब भर ली और किसानों को ठगकर फरार हो गया है। किसानों ने सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता विभाग ललितपुर को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि महरौनी साधन सहकारी समिति पर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने अपना गेहूं बेचने के उद्देश्य से डाला था। जिसपर समिति के सचिव ने फर्जीवाड़ा करते हुए सीसीआर की रसीद नहीं दी और पैन स्लिप रसीद थमा दी। रुपया बैंक में जमा नहीं किया गया और इस बात से अनजान संबंधित किसान बैंक के डिफाल्टर साबित हो गए। यहां तक कि समिति के अध्यक्ष क्षेत्रीय कृषक भी सचिव की इस धोखाधड़ी का शिकार हुए। सूत्रों की मानें तो आरोपी सचिव ने कई साल पुराने रसीद कट्टा का इस्तेमाल कर इस फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया ।
पीडित कृषकों ने मामले की जांच कर किसानों को न्याय दिलाने और आरोपी सचिव के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच बैठा दी गयी है।
विज्ञापन
नये सचिव की तैनाती की उठाई मांग
महरौनी (ललितपुर)। साधन सहकारी समिति महरौनी में घोटाले को अंजाम देकर सचिव के फरार होने के बाद उक्त केंद्र के कामकाज प्रभावित होने लगे हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने इस संबंध में जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार के संज्ञान में मामले को डाला और अवगत कराया कि आने वाले दिनों में रबी की बुवाई शुरू होनी है। ऐसे में क्षेत्र के किसानों को खाद की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन साधन सहकारी समिति पर कोई सचिव न होने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पाएगी और किसानों को परेशान होना पडे़गा। उन्होंने कहा कि महरौनी के साधन सहकारी समिति केंद्र पर नए सचिव की शीघ्र तैनाती की जाए, ताकि खाद उर्वरकों के वितरण समय से हो सकें। डीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त केंद्र पर नए सचिव की तैनाती होगी और किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
आरोपी सचिव को समिति से हटा दिया गया है। आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनूप कुमार द्विवेदी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विभाग
समय से खोली जाएं नहरें
महरौनी (ललितपुर)। आगामी कुछ दिन बाद क्षेत्र में रबी की बुवाई की तैयारियां शुरू हो रही हैं और इसके लिए आवश्यक सिंचाई के लिए नहरों के संचालन जल्द कराने की मांग किसानों द्वारा की जा रही है। इस संबंध में ब्लाक प्रमुख महरौनी देवेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार से किसान हित में 10 अक्टूबर से नहरों को खुलवाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में सिंचाई विभाग को 15 अक्टूबर से क्षेत्र की नहरों को खोलने के निर्देश देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस बार बांधों में पर्याप्त पानी है और सिंचाई के लिए किसानों को भरपूर पानी दिलाने का भरोसा दिलाया है।