{"_id":"8b7a39ff22d8cecbb7f8e6eb2eb50ce4","slug":"bike-ride-snach-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंजीर खींचकर भागे बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंजीर खींचकर भागे बाइक सवार
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 21 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार की रात बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की जंजीर खींचकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइंस अंतर्गत जिला परिषद के पीछे निवासी अंजना जैन मंगलवार की रात अपने घर के बाहर टहल रही थीं।
रात लगभग साढ़े नौ बजे बाइक सवार दो युवक मौका पाकर गले से सोने की जंजीर खींचकर भागने लगे। अंजना के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह भुक्तभोगी महिला के भाई अरुण कुमार जैन पुत्र शीतल प्रसाद जैन निवासी सिविल लाइंस की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
मालूम हो कि जिला परिषद के पीछे वाले क्षेत्र में लंबे समय से बदमाश सक्रिय हैं। हाल ही में यहां सूने मकान में चोरी की वारदात की गई थी। इसके पूर्व भी कई मकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।