{"_id":"597f84244f1c1b64238b4677","slug":"bike-collides-in-car-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पीछे से कार में टकराई, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पीछे से कार में टकराई, दो घायल
amarujala
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
accident lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। राजमार्ग पर एक बाइक आगे जा रही बोलेरो से टकरा गई, इसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा पटारन निवासी दिनेश (18 वर्ष) पुत्र राजाराम अपने साथी राहुल (20 वर्ष) पुत्र कौसम के साथ पैशन प्रो मोटर साइकिल से तालबेहट की ओर आ रहे थे। तेरई फाटक पुलिस चौकी के समीप बाइक के आगे तेज गति से जा रही एक बोलेरो के आगे अचानक कोई जानवर आ गया, चालक ने उसे बचाने के लिए ब्रेक लगा दिए। बोलेरो के ठीक पीछे तेज गति से आ रहे दोनों बाइक सवार अचानक बोलेरो के रूकने के कारण बाइक पर नियंत्रण न रख सके और उनकी बाइक पीछे से बोलेरों से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दोनों लोग गिरकर चुटहिल हो गए। जानकारी के बाद तेरई फाटक चौकी प्रभारी आरएम चतुर्वेदी मौके पर गए। उन्होंने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट भिजवाया।