{"_id":"5bef3298bdec2269827d59cd","slug":"bete-ko-kuye-me-fekne-ka-aarop","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर बेटी को कुएं में फेंकने का आरोप, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर बेटी को कुएं में फेंकने का आरोप, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
police, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड महरौनी के थाना सौजना अंतर्गत छापछौल गांव में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला पर अपनी ही छह वर्षीय पुत्री को कुएं में फेंकने का आरोप है। इससे बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सौजना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया। साथ ही महिला को हिरासत में ले लिया।
सौजना थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 32 वर्षीय अनीता साहू पत्नी अशोक कुमार साहू की शादी सात साल पहले कैलगुवां गांव में हुई थी। इसके तीन सालों बाद उसको एक पुत्र और एक पुत्री पैदा हुई। इसके बाद से ससुरालीजनों ने उसे रखने से मना कर दिया। लगभग चार साल से उक्त महिला अपने मायके में रह रही है। बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसका ग्वालियर के मानसिक आरोग्य धाम मे मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चंद उपाध्याय द्वारा इलाज किया जा रहा है।
महिला का एक पुत्र व एक पुत्री है जिसमें पुत्र का नाम देव है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने अपनी 6 बर्षीय बच्ची को कुएं में फेंक दिया। दोपहर बाद जब ग्रामीण कुएं के पास से गुजरे तो बच्ची का शव पड़ा होने पर पुलिस को सूचना दी। वह सूचना पर सीओ के साथ मौके पर पहुंच शव को कुएं से निकलवाया।
विज्ञापन
वहीं महिला को पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को देखते हुये हिरासत में ले लिया है।