फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aved khanan

आखिर कब होगी खनन के अवैध भंडारणों पर कार्रवाई

Sun, 12 Nov 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
aved khanan
balu, lalitpur news - फोटो : demo
जिला मुख्यालय पर प्रशासन की नाक के नीचे घनी आबादी व मुख्य मार्गों के किनारे खनन भंडारण की अवैध व नियम विरुद्ध तरीके से टालें लंबे समय से खुलेआम संचालित की जा रही है। खनिज विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी इन पर अंकुश लगाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

खनिज विभाग के नियमानुसार शहर की घनी आबादी क्षेत्र में और मुख्य मार्ग से 50 मीटर की दूूरी से पहले निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले खनन भंडारण यानी बालू, गिट्टी व बोल्डर का भंडारण नहीं किया जा सकता है। भंडारण के लिए विभाग द्वारा लाइसेंस भी जारी किया जाता है, जिसके बदले लाइसेंस शुल्क किया जाता है। शहर में भंडारण की दर्जनों टालें अवैध तरीके से लंबे समय से संचालित हो रही है, इससे विभाग को लाइसेंस शुल्क के रूप में वसूले जाने वाले लाइसेंस शुल्क का नुकसान भी पहुंच रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा अवैध तरीके से संचालित हो रही यह टालें रॉयल्टी चोरी करके भी विभाग को राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं, क्योंकि इन अवैध टाल संचालकों से रॉयल्टी का हिसाब लेने वाला भी कोई नहीं है। यह अवैध भंडारण या टाल संचालित करने वाले अधिकारियों को भ्रमित करने के लिए अनूठा तरीका अपनाते है, यह लोग ऐसे इलाके या कॉलोनियां जहां पर निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहीं पर किसी खाली मैदानों में अपना स्टॉक कर लेते हैं या फिर सीधे ग्राहक के पास सामग्री पहुंचा देते हैं। शहर के दर्जनों इलाकों में भारी संख्या में अवैध व अवैधानिक तरीके से टालें संचालित की जा रही हैं। शहर के मुहल्ला तालाबपुरा में रामलीला मैदान में मुख्य मार्ग पर, तालाबपुरा में बिदुआ कॉलोनी में, करीम नगर तिराहे पर, मुुहल्ला आजादपुरा में, इंद्र प्रस्थ के सामने रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर, सदनशाह क्षेत्र में, मुहल्ला पिसनारी में नहर के पास राजघाट मुख्य मार्ग के किनारे, नवीन गल्ला मंडी के पास, खिरकापुरा में मंदिर के सामने व चौकाबाग क्षेत्र समेत अनेकों जगहों पर खनन का अवैध भंडारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उखड़ रही शहर की सड़कें
बीच शहर में घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संचालित हो रहे इन खनन भंडारण की टालों से शहर की सड़कों की सूरत भी लगातार खराब हो रही है। बालू, गिट्टी और ईंटों से भरे भारी वाहन शहर की सड़कों से गुजरते हैं, इससे सड़कें कमजोर होकर उखड़ रही है। विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचाने के साथ जनता को समस्या खड़ी करने का भी काम किया जा रहा है।


निरंतर जारी है कार्रवाई
खनन व भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। यदि कहीं चोरी छिपे भंडारण किया गया है, तो जानकारी लगने पर उनके खिलाफ की सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार, जिला खनिज अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed