{"_id":"57c48a504f1c1bb3672cb715","slug":"ambushed-ten-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घात लगाकर हमला, दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घात लगाकर हमला, दस घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
fight, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडावरा (ललितपुर)। पुरानी रंजिश व खेत में जानवर घुसने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के एक दर्जन लोगों ने गोलियां चलाते हुए कुल्हाड़ी व फरसा से हमला किया, जिससे एक परिवार के दस लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना मडावरा के गांव कबराटा निवासी निरपत लोधी की गांव में एक परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है। रविवार को निरपत सिंह की भैंस विरोधी पक्ष के खेत में आ गई, जिसके चलते दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई। सोमवार को सुबह विरोधी पक्ष के एक दर्जन लोग खेत में छिप गए। उन्होंने सुबह घर से निकले निरपत पक्ष के पूरन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पूरन के परिजन मौके की ओर भागे।
परिजनों के आते ही घात लगाये बैठे लोगों ने बंदूक, कुल्हाड़ी, फरसा एवं लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान निरपत सिंह (50 वर्ष), महाराज सिंह (45वर्ष), मंगल सिंह व शीलरानी पत्नी निरपत छर्रे लगने से घायल हो गए। वहीं जोधन सिंह, भरत रानी पत्नी जोधन, रघुराज सिंह के अलावा रहीस सिंह, गुलाब सिंह, केशर बाई पत्नी गुलाब सिंह सहित दस लोग घायल हो गए। हमलाव करने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
इनमें से निरपत पुत्र सुल्तान सिंह, शीलरानी पत्नी निरपत, महाराज सिंह पुत्र निरपत, रघुराज सिंह पुत्र जोधन सिंह व जोधन सिंह पुत्र सुल्तान सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।