फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aabed kanan karte police ne pakde do tractor

अवैध खनन करते पुुलिस ने पकड़ें दो ट्रैक्टर

Sat, 08 Jun 2019 02:35 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
aabed kanan karte police ne pakde do tractor
police, lalitpur news - फोटो : demo
क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर हो रहे अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने माताटीला के पास स्थित बेतवा नदी पर दबिश देकर दो ट्रैक्टरों को अवैध रूप से बालू का खनन करते पकड़ा।  पुुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को लाकर कोतवाली में खड़ा करवा दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बताते चलें कि तालबेहट तहसील अंतर्गत पूराकलां, विजयपुरा, झांवर, कंधारी कला, कंधारीखुर्द, गुलैंदा, चक, कड़ेसराकलां, गेवरा गुंदेरा, झरर आदि गांवों में बालू का अवैध कारोबार व्यापक पैमाने पर चल रहा है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हो रहे अवैैध खनन पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने अधीनस्थ अधिकारियों के पेंच कसें थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में कोतवाली के उपनिरीक्षक बचनेश सिंह गौर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की माताटीला बांध के पास बेतवा नदी में कुछ लोग अवैध रूप से बालू का काला कारोबार कर सरकार को लाखों रुपये की क्षति पहुंचा रहे है। जिस पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखकर कुछ ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल हो गए। मौके पर पुलिस ने दो बिना नंबर के बालू भरे ट्रैक्टरों को पकड़ा। एक ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों का लाकर कोतवाली में खड़ा करवा दिया। पुलिस ने करन सहरिया और एक अज्ञात चालक के खिलाफ चोरी एवं खनन अधिनियम सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed