फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अज्ञात कारणें के चलते महिला की कुआं में गिरकर मौत

अज्ञात कारणें के चलते महिला की कुआं में गिरकर मौत

Wed, 01 May 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणें के चलते महिला की कुआं में गिरकर मौत
महिला की कुआं में गिरकर मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत एक गांव में खेत पर गई महिला की कुआं में गिरकर मौत हो गई। देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की, जब कुआं में लोहे का कांटा डालकर देखा तो महिला का शव बरामद हो गया। ग्राम चित्रा निवासी अंगूरी (60) पत्नी रामरतन सोमवार को खेत पर गई थी। देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खेत पर जाकर देखा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। खेत पर पहुंचे परिजनों ने आसपास के खेतों में देखा, लेकिन पता नहीं चला। जब कुआं में कांटा डाल कर देखा तो महिला का शव मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की एक पुत्री व एक पुत्र है। एसओ वृषभान सिंह ने बताया कि अंगूरी के परिजनों ने बताया कि उसका चार साल से कैंसर की बीमारी का इलाज चल रहा था। कुएं में कैसे गिरी, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed