फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चार अलग-अलग घटनाओं में एक बालक व तीन महिलाओं की मौत

चार अलग-अलग घटनाओं में एक बालक व तीन महिलाओं की मौत

Wed, 17 Apr 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
चार अलग-अलग घटनाओं में एक बालक व तीन महिलाओं की मौत
हादसों का दिन, एक बालक व तीन महिलाओं की मौत
विज्ञापन

ललितपुर/तालबेहट। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक और तीन महिलाओं की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में बगाज माता मंदिर से लौटते समय ट्रैक्टर पलटने के दौरान हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जमालपुर में बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई, जबकि ग्राम बुढ़वार में बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, सोजना में कुआं में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

हादसा - 01
थाना सोजना अंतर्गत ग्राम लार निवासी कुछ लोग परिवार सहित मध्य प्रदेश के टीकमगढ़-सागर रोड पर बगाज माता मंदिर जवारे विसर्जन के लिए गए थे। सोमवार की शाम को जब वह मंदिर से लौट रहे थे और ग्राम छापछौल से एक किलोमीटर आगे आए थे कि पीछे से आ रहे अन्य ट्रैक्टर ने उनके ट्रैक्टर से आगे निकलने का प्रयास किया। इससे दूसरे ट्रैक्टर की ट्रॉली क्रॉसिंग के दौरान आगे जा रहे ट्रैक्टर से जा टकराई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला ग्राम लार निवासी देवा (55) पत्नी स्व. पुन्ने की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में 20 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, क्रॉस करने वाला दूसरा ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला। घायलों में ग्राम सोजना निवासी आशिक पुत्र अरविंद, ग्राम लार निवासी सखी पत्नी रामसहाय, जशोदा पत्नी अजुद्दी, घनश्याम पुत्र धन्नू, जयंती पत्नी नन्नू, बब्बो बाई पत्नी मलू, अजुद्दी पुत्र पुन्ने, रेनका पत्नी धरमदास को घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि बब्बू पुत्र मुलू, बिन्नू (11) पुत्री अजुद्दी एवं ओरछा निवासी राधिका (10) की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। अन्य मामूली चुटहिलों को इलाज कराकर घर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


हादसा - 02
थाना तालबेहट अंतर्गत कस्बा निवासी मीराबाई (34) पत्नी आशाराम सोमवार को जमालपुर में अपनी लड़की के यहां कुआंपूजन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। देर शाम करीब सात बजे वह तालबेहट अपने घर लौटने के लिए जमालपुर में सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थी कि इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे तालबेहट में अस्पताल में इलाज को ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा - 03
थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुआंतला निवासी विद्या देवी गांव में ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुआंतला में रसोइया के पद पर तैनात थीं। वह सोमवार को किसी कार्य से ललितपुर आई थी और देर शाम को रिश्ते में लगने वाले ममेरे देवर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर कुआंतला लौट रहीं थीं। अभी वह ग्राम बुढ़वार की पुलिया के आगे सांदा मोड़ पर पहुंचीं थी कि अचानक वह चलती बाइक से जमीन पर गिर पड़ी, जिससे उनके सिर में चोट आई और कान से खून बहने लगा। आसपास के ग्रामीणों व परिजन जिला अस्पताल में इलाज को ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृृत घोषित कर दिया। मृतका के दो लड़के एवं एक लड़की है। जबकि उसके पति की करीब सवा वर्ष पूर्व कैंसर से मौत हो गई थी।

हादसा-04
थाना सोजना अंतर्गत कस्बा निवासी सोनू (15) पुत्र हरीराम कक्षा पांचवी में पढ़ता था। बड़ा भाई वीरेंद्र नवागढ़ जैन मंदिर के पास खेतों की रखवाली करता है। बड़ा भाई वीरेंद्र सोमवार को बगाज माता मंदिर दर्शन को जा रहा था, तो उसने अपने छोटे भाई सोनू को खेतों की रखवाली के लिए छोड़ दिया। जब वह शाम करीब पांच बजे लौटा तो सोनू खेत से गायब मिला, जिस पर उसने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला, जिस पर वह गांव सोजना लौट आया और यहां भी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन जब वह सुबह खेत पर पहुंचा तो कुआं में छोटे भाई सोनू का शव उतराता मिला। उसने इसकी जानकारी अन्य परिजनों, ग्रामीणों एवं पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसा- 05
तेरई फाटक पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम तेरई के मजरा जिग्नव निवासी वीरन (25) पुत्र समरथ यादव की सोमवार को खेत में कार्य करते समय बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद तहसीलदार मनोज कुमार सरोज ने लेखपाल श्रीकृष्ण सोनी को मौके पर भेजा। ग्रामीणों ने मृतक को पारिवारिक लाभ दिलाने की मांग की है।

हादसा- 06
सोमवार को ग्राम जमालपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद राजमार्ग पर बस का इंतजार कर रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें सुनीता पत्नी मुन्ना निवासी ग्राम भैलोनी लोध तथा शांति बाई पत्नी फूलचंद्र निवासी भोपाल चोटिल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया।

हादसा- 07
मंगलवार की शाम अंजनी नगर स्थित दुकान पर काम कर रहे ग्याप्रसाद झॉ (45) पुत्र शीतल को बिजली का करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे आसपास के लोग उसे उपचार के लिए सीएचसी लाए, परंतु डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है।


ड्यूटी से गायब मिले चिकित्सक
तालबेहट। सोमवार की रात में जमालपुर के पास सड़क दुर्घटना में घायलों को लेकर कुछ लोग सीएचसी में आए। उस समय आपातकालीन सेवा में कार्यरत चिकित्सक ड्यूटी से गायब थे। घायलों के उपचार में हो रही देरी पर साथ आए परिजनों ने हंगामा किया तो चिकित्सा अधीक्षक ने स्वयं आकर उपचार किया। चिकित्सा अधीक्षक डा. नरेंद्र कुुमार न बताया कि डॉ. नवनीत की ड्यूटी थी, लेकिन वह आवश्यक कार्य से बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed