{"_id":"5b2c072d4f1c1b614d8b79a2","slug":"81529612077-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद दढिनों भी नहीं टिक सकी सड़क, उखड़ना शुरु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंद दढिनों भी नहीं टिक सकी सड़क, उखड़ना शुरु
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 08
चंद दिनों भी नहीं टिक सकी सड़क, उखड़ना शुरु
ललितपुर। विकासखंड बार में लाखों रुपये की लागत से क्षेत्र के ग्राम पाचौनी से कारीटोरन तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी डामर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन सड़क उखड़ना शुरू हो गई है। इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाने शुरू हो गए हैं।
बार क्षेत्र के ग्राम पाचौनी से इमलिया व कारीटोरन तक जर्जर हो चुके मार्ग का सड़क का निर्माण जिला पंचायत विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से कराया जा रहा है। वर्तमान में सड़क निर्माण का कार्य पूरा भी नहीं हुआ है कि यह सड़क कई जगहों से उखड़नी शुरू हो गई है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कहीं न कहीं सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, इसी का यह नतीजा है। एक सप्ताह भी नहीं टिक सकी यह सड़क खुद ही अपनी गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े कर रही है। घटिया सड़क डालकर ठेकेदार द्वारा लाखों रुपये को ठिकाने लगाया जा रहा है। इस सड़क का जिस तरह से घटिया निर्माण कराया जा रहा है, उससे लाखों रुपये ठिकाने तो लग ही रहे हैं, इसके साथ ही स्थानीय लोगों को जर्जर सड़क की समस्या से निजात भी नहीं मिल सकेगी। आने वाले बरसात में सड़क पूरी तरह से उखड़ जाएगी और लोगों को दोबारा से समस्या का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।