{"_id":"5a8890134f1c1b3c718b561d","slug":"81518899219-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: पशुओं से भरे तीन ट्रक पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: पशुओं से भरे तीन ट्रक पकड़े
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं से भरे तीन ट्रक पकड़े
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में निदर्यतापूर्वक पशुओं से भरे तीन ट्रकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इन ट्रकों में 153 भैंसों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिन्हें पुलिस ने ट्रक सहित जब्त कर लिया। वहीं, मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि व्यापारी समेत तीन आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सिविल लाइन चौकी इंचार्ज वीर सिंह क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि घुसयाना मुहल्ले में देशी शराब ठेका के पीछे बनी मजार के पास तीन ट्रकों में बहुत सारे भैंसों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर चौकी इंचार्ज ने अपने हमराहियों वीरेंद्र सिंह, सीताराम, सत्यप्रकाश त्रिपाठी के साथ तय स्थान पर दविश दी तो वहां पुलिस को देख तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रक में बैठे ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजस्थान के धौलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मदीना कालोनी निवासी जलालुद्दीन पुत्र साबुद्दीन बताया। वहीं, उसने भैंसों की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों ट्रकों में भरे हुए भैंसें शहर क्षेत्र के सदनशाह निवासी रशीद पुत्र कल्ला के हैं। वहीं दो अन्य भागे हुए ड्राइवरों का नाम पता नहीं चल सका। पुलिस अब भागे हुए व्यापारी रशीद और दोनों ड्राइवरों की तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस ने ट्रकों की तलाशी के दौरान ट्रक नंबर आरजे 11 जीए 7941 में 49 भैंसें, ट्रक नंबर आरजे 11 जीबी 0579 में 54 भैंसें और ट्रक नंबर आरजे 11 जीबी 0350 में 50 भैसों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने पकड़े हुए आरोपी को तीनों ट्रक और भैंसों सहित गिरफ्तार कर सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।