फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आंगनबाड़ी भवन के निर्माण होगी टीएसी जांच

आंगनबाड़ी भवन के निर्माण होगी टीएसी जांच

Wed, 02 Aug 2017 01:10 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी भवन के निर्माण होगी टीएसी जांच
आंगनबाड़ी भवन के निर्माण की होगी टीएसी जांच
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने ब्लाक बिरधा अंतर्गत ग्राम गिल्टौरा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में गड़बड़ी पाए जाने पर टीएसी जांच के आदेश दिए हैं। गत दिवस डीएम ने ग्राम गिल्टौरा में चौपाल लगाई थी। इस दौरान निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान केन्द्र के निर्माण में गंभीर अनियमितताएं पाईं गई थी। आंगनबाड़ी केन्द्र की छत से पानी टपक रहा था। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। अब टीएसी जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जिससे कार्यदायी संस्था के कर्मियों में खलबली मच गई है।

श्रद्धालुओं ने बनाए 13 लाख शिवलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीरुद्रमहायज्ञ आयोजन में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने 13 लाख पार्थिव शिवलिंग बनाएा। वहीं, प्रातकालीन बेला में श्रीरुद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन किया गया। पूजन प्रधान यजमान सरदार बीके सिंह व सह यजमान अनूप मोदी, जगदीश शर्मा ने किया। दोपहर पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान चंडीपीठाधीश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के महत्व की कथा सुनाई। कथावाचक रिषिकेश शास्त्री ने कहा कि भागवत की कथा श्रवण करने से श्रोताओं को ऋद्धि सिद्धि की प्राप्ति होती है। सभी तीर्थों और व्रतों का फल देवी भागवत के एक बार के श्रवण मात्र से प्राप्त हो जाता है। सतयुग, त्रेता तथा द्वापर में तो मनुष्य के लिए अनेक धर्म-कर्म हैं, लेकिन कलियुग में तो पुराण सुनने के अतिरिक्त कोई अन्य धार्मिक आचरण नहीं है। कलियुग के धर्म-कर्महीन एवं आचारहीन मनुष्यों के कल्याण के लिए ही श्री व्यासजी ने पुराण-अमृत की सृष्टि की थी। आषाढ़ मास एवं दोनों नवरात्रों में पुराण के श्रवण से विशेष पुण्य होता है। वास्तव में यह पुराण नवाह्र यज्ञ है जो सभी पुण्य कर्मों से सर्वोपरि एवं निश्चित फलदायक है। अंत में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की महाआरती मुख्य यजमान मुकुट बिहारी उपाध्याय व कपिल डोडवानी ने की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गुरु दीक्षा कार्यक्रम
महरौनी/बानपुर/ललितपुर। कस्बे के सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गुरु दीक्षा कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान संघ के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता करते हुए पुरुषोत्तम नारायण मिश्र ने कहा कि संघ से जुड़कर राष्ट्र और समाज की सेवा की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष बानपुर अरुण द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आज एक बहुत विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है। इसकी शाखाएं विदेशों तक में फैल गई हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख गजेंद्र सिंह बुंदेला व जिला संपर्क प्रमुख ने बौद्धिक प्रवचन के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघर्ष, इतिहास व नैतिक सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अवधेश प्रताप सिंह, दीपक गौर, रामप्रताप सिंह परमार अजनौरा, जगदीश यादव, शुभम चौरसिया, सुनील नायक, राजेन्द्र सिंह परमार, राकेश तिवारी, अशोक कुशवाहा, शिशुपाल सिंह मिर्चवारा, सचिन राजपूत डगराना मौजूद रहे । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष बानपुर ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed