फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, मोबाइल से हुई शिनाख्त

ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, मोबाइल से हुई शिनाख्त

Tue, 14 May 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, मोबाइल से हुई शिनाख्त
ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, मोबाइल से हुई शिनाख्त
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर-जीरोन रेलवे स्टेशन के मध्य डाउन रेलवे लाइन पर एक मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। रेलवे लाइन पर धड़ से मृतक का आधा सिर कुछ दूरी पर पड़ा मिला। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान कर ली गई और पोस्टमार्टम कराकर उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सोमवार को दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे ललितपुर-जीरोन रेलवे स्टेशन के मध्य खंभा नंबर 1037/2-4 के पास एक व्यक्ति का क्षत- विक्षत अवस्था में शव पड़ा मिला। संदेश वाहक शंटिंग मास्टर परमेश्वर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर नेहरु नगर चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सेंगर ने मौके पर जाकर शव का परीक्षण किया और उसकी कपड़ों की तलाशी लेने पर एक मोबाइल मिला। जिससे उसमें आ रहे एक नंबर को लगाया, जो थाना बार के ग्राम गढ़िया के ग्राम प्रधान ने उठाया और मृतक की शिनाख्त ग्राम गढ़िया के ही मूलचंद (40) पुत्र गोकुल कुशवाहा के रूप में हुई। उसके भाई कांशीराम ने बताया कि भाई को भांजी की शादी में छिपाई गांव जाना था, लेकिन इससे पहले वह मजदूरी के लिए कहकर निकला था। उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं, नेहरु नगर चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सेंगर ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम गढ़िया निवासी मूूलचंद के रूप में की गई है। वह मजदूरी करता था और मजदूरी करने जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर उसकी मौत की संभावना जताई जा रही है। उसके परिजनों को मोबाइल की मदद से बुलाकर कपड़ों व मोबाइल से उसकी पहचान की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed