फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महरौनी 3

महरौनी 3

Tue, 01 Aug 2017 01:34 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
महरौनी 3
विज्ञापन


बैंक में बैग से रुपये निकालने वाला चोर पकड़ा

महरौनी।
कसबे के इंदिरा चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक चोर एक उपभोक्ता के बैग से रुपये निकालते रंगे हाथों पकड़ लिया गया । जानकारी के अनुसार महरौनी निवासी सचिन खटीक पुत्र घनश्याम खटीक निवासी नाराहट रोड ने पीएनबी से अपने खाते से रुपये निकाले और बैग में रख लिए। इसी दौरान मौका पाकर सौरभ जोशी पुत्र रवि जोशी निवासी टीकमगढ मध्य प्रदेश ने बैग में से दस हजार रुपये की सौ के नोटों की एक गड्डी निकाल ली । जैसे ही सचिन ने बैग से पासबुक प्रिंट कराने के लिए निकाली तो उसमें 10 हजार रूपये कम दिखे तो उक्त आशय की जानकारी मैनेजर को दी। तत्काल प्रभाव से बैंक मैनेजर ने बैक का मैनगेट बंद करवा दिया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पुलिस को सूचना दी । महरौनी कोतवाली प्रभारी महेश चन्द्र गौतम कस्वा प्रभारी राजकुमार निगम व एस आई शहीउद्दीन खान ने तुरन्त मौके पर पहुंचकर फुटेज को देखा और बैक सहित आसपास चोर की खोजबीन की, ललितपुर रोड पर तहसील के पास उक्त चोर खड़ा मिल गया। जैसे ही सचिन ने चोर सौरभ जोशी को देखा तो चोर चोर चिल्लाते हुए उसके पीछे भागा चोर ने भीड़ व सचिन के साथ पुलिस को अपने पास आते देखकर भागना चाहा लेकिन स्थानीय जनता व पुलिस ने भागते चोर सचिन को मड़ावरा रोड पर पकड़ लिया । पुलिस ने आरोपी सचिन जोशी को पकड़ कर कोतवाली महरौनी में उसके खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed